Print Email

एफएक्‍यू / Paralysis FAQ

लकवा क्‍या है?

पैरालिसिस रिसोर्स सेंटर लकवा को क्रिया, या उससे बेहतर क्रिया या भावना के खोने के रूप में परिभाषित करता है। किसी व्‍यक्ति की स्‍नायु-तंत्र पर चोट या रोग उसकी गति या महसूस करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। घटी हुई प्रेरक या संवेदी क्षमता लकवा कहलाती है।

पैरालिसिस रिसोर्स सेंटर लकवा के विशि‍ष्‍ट कारणों के इर्दगिर्द संगठित नहीं है। अलबत्‍ता हम अनेक प्रकार के रोगों और ट्रॉमा पर ब्‍योरा देते हैं जो विशेष रूप से लकवा से जुड़े हैं। इनमें शामिल हैं- मेरूरज्‍जु क्षति, मस्ष्कि क्षति, मल्‍टीपल स्‍लेरोसिस, प्रमस्तिष्‍कीय पक्षाधात, एमियोट्रोफिक लैटरल स्‍लेरोसिस, स्‍पाइना बाइफिडा, हृदयाघात, मेरूरज्‍जु भंजन, ट्रांसवर्स माइलिटिस, पोयिो उपरांत सिंड्रोम, कुछ खास तरह के गतिविभ्रम और मांसपेशियों की डिस्‍ट्रॉ‍फी।

कोई परवर्ती स्थिति क्‍या है?

प्राथमिक स्थिति कोई चिकित्‍सीय निदान है- स्‍पाइना बाइफिडा, मेरूरज्‍जु क्षति इत्‍यादि। किसी परवर्ती स्थिति को व्‍यापक रूप से किसी चिकित्‍सीय, सामाजिक, भावनात्‍मक, पारिवारिक या सामुदायिक समस्‍या है जिसे किसी प्राथमिक विकलांगताकारी स्थिति वाला कोई व्‍यक्ति महसूस कर सकता है। मिसाल के तौर पर, लकवा पीडि़त बहुत से लोगों में प्रेशर सोर एक आम परवर्ती स्थिति है। यही दर्द के लिए भी सही है। स्‍वा‍भाविक रूप से, त्‍वचा एवं दर्द समस्‍या को कम करना एक महत्‍वपूर्ण लक्ष्‍य है।

अवसाद विकलांगता का एक दूसरा परवर्ती प्रभाव है - विकलांगता ग्रस्‍त लोग विकलांगता मुक्‍त लोगों की अपेक्षा दोगुना मायूसी का शिकार हो सकते हैं। सामाजिक भागीदारी में कमी, भावनात्‍मक समर्थन की कमी, काम करने में अक्षमता, मनोरंजन के साधनों की कमी - ये लकवा की परवर्ती स्थितियां हैं जिन्‍हें क्रियात्‍मक सीमाबद्धताओं से इतर तमाम नागरिकों की उच्‍चतम जीवन स्‍तर सुनिश्चित करने के लिए हल किया जाना चाहिए।

क्‍या कोई इलाज होगा?

हाल के वर्षों में जबरदस्‍त प्रगति हुई है और वैज्ञानिकों ने लकवा के जटिल जीवविज्ञान उघाड़ा हैा अवश्‍य ही आने वाले वर्षों में इलाज और उपचार की उम्‍मीद करने का कारण है जो लकवा के कारण प्रभावित उल्‍लेखनीय क्रिया बहाल कर देगा।

यह नोट करना आवश्‍यक होगा कि अगर आप ''चंगा'' होने से किसी व्‍यक्ति के उस स्थिति में पूरी वापसी समझते हैं जो चोट या रोग से पहले था तो यह उससे ज्‍यादे की मांग करना होगा जो अनुसंधान दे सकता है - अभी।

लघुकालीन स्‍तर पर चंगा होने का मतलब लकवा ग्रस्‍त लोगों के लिए बेहतर मल एवं मूत्र निकास और शायद यौन क्रियाएं, कम दर्द, क्‍वाड्रीप्‍लेजिक्‍स के लिए सांस लेने में और/या हाथ की क्रियाओं में सुधार। एएलएस से ग्रस्‍त लोग वर्षों का जीवन पा सकते हैं; एमएस से ग्रस्‍त लोगों में दमखम बढ़ सकता है और उत्‍तेजना में कमी आ सकती है। कुछ लोग क्रियात्‍मक चलनक्षम पा सकते हैं; कुछ तो व्‍हीलचेयर से पीछा छुड़ाने में भी सक्षम हो सकते हैं।

पैरालिसिस रिसोर्स सेंटर Christopher and Dana Reeve Foundation का एक कार्यक्रम है, जो मेरूरज्‍जु रोग और ट्रॉमाके उपचार खोजने के प्रति समर्पित है। काम करने को बहुत है, लेकिन वहां लक्ष्य की ओर भी जबरदस्‍त आवेग है। सीडीआरएफ और उसके विज्ञान के बारे में ज्‍यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें।