हम आपकी सेवा के लिए हैं -- चाहे आप हाल में घायल हुए हैं, लकवा ग्रस्त हैं, या किसी अजीज की देखभाल कर रहे हैं, हमारा लक्ष्य आपको सूचना प्रदान करने का है जो स्वस्थ जीवन, सूचित फैसला करने, और लकवा, मेरूरज्जु चोट एवं अन्य स्थितियों की बेहतर समझ के लिए जरूरी है।
आप तन्हा नहीं हैं। आप दूसरों के साथ अपने अनुभवों को बांट कर और अपने सर्वाधिक महत्वपूर्ण सवालों का जवाब खोज कर ज्यादा मजबूती और आराम पाएंगे। पैरालिसिस रिसोर्स सेंटर आपके इलाके में समर्थन समूह से लेकर किसी विशिष्ट विषय पर संदर्भ खोजने में आपकी मदद कर सकता है। आप वेबसाइटों, संगठनों और संदर्भ सामग्रियों का लिंक भी खोज सकते हैं।
पैरालिसिस रिसोर्स सेंटर वेबसाइट के अंदर आपको लकवा से संबंधित विभिन्न स्थितियों, और चिंता (मल-मूत्र त्याग, दर्द प्रबंधन, यौन स्वास्थ्य, त्वचा की देखरेख, संस्तभता, इत्यादि) के साझे क्षेत्रों में सूचना पा सकते हैं।
पीआरसी अनुकूलनीय उपकरणों और रूपांतरों पर विस्तृत सूचना भी प्रदान करता है जो जीवन को ज्यादा आसान (व्हीलचेयर, बैठने इत्यादि की प्रणालियां, स्नान, किचन और घर के अन्य रूपांतरों, इत्यादि) या खेल, यात्रा एवं कंप्यूटर उपयोग जैसी गतिविधियों के लिए ज्यादा आनंददायक बनाती है।
बीमा और मेडीकेयर प्रतिपूर्ति, और स्वास्थ्य सेवा वित्तपोषण की ''प्रणाली'' से जुड़े अन्य विषयों के लिए पीआरसी के भीतर देखें।
आप जो कुछ यहां वेबसाइट पर चाहते हैं, अगर नहीं पाते हैं, आप हमेशा लकवा और संबंधित स्वास्थ्य एवं जीवनशैली मुद्दों पर विशेषज्ञता रखने वाले हमारे सूचना विशेषज्ञों में से एक से ईमेल या फोन (1-800-539-7309) से संपर्क कर सकते हैं। या आप कोई सुविधाजनक समय चुन लें और कोई पीआरसी सूचना विशेषज्ञ आपको फोन करेगा।
हमें उम्मीद है कि आप इसे एक उपयोगी अनुभव पाएंगे, और आप अपने मित्रों से भी पीआरसी पर आने को कहेंगे।
विजिट करने के लिए धन्यवाद। शुभकामनाएं! और, याद रखें, आप अकेले नहीं हैं।
शुभ कामनाएं,
पीआरसी स्टाफ